Aapka Rajasthan

आंध्र प्रदेश डाक धोखाधड़ी मामला: पूर्व सब-पोस्ट मास्टर को 5 साल की सजा, 35.41 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कुरनूल स्थित सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के प्रोद्दतूर स्थित टाउन सब-पोस्ट ऑफिस के पूर्व सब-पोस्ट मास्टर के. कुल्लायप्पा को डाक धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया। कोर्ट ने उन्हें 5 साल के कठोर कारावास और 35,41,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
 

नई दिल्‍ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कुरनूल स्थित सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के प्रोद्दतूर स्थित टाउन सब-पोस्ट ऑफिस के पूर्व सब-पोस्ट मास्टर के. कुल्लायप्पा को डाक धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया। कोर्ट ने उन्हें 5 साल के कठोर कारावास और 35,41,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

सीबीआई ने 31 अक्‍टूबर 2016 को यह मामला दर्ज किया था। इसमें आरोपी प्रोद्दतूर के टाउन सब-पोस्ट ऑफिस के तत्कालीन सब-पोस्ट मास्टर काकरला कुल्लायप्पा (जिन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था ), प्रोद्दतूर के हेड पोस्ट ऑफिस में 'सेविंग्स बैंक कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन' (एसबीसीओ) के तत्कालीन प्रभारी के. मड्डुलेटी (जिन्हें भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया) तथा कुछ अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति थे।

आरोपी सब-पोस्ट मास्टर ने एसबीसीओ के तत्कालीन प्रभारी (स्वर्गीय) कोंड्रापल्ले मड्डुलेटी के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची। उन्होंने फर्जी तरीके से टाइम डिपॉजिट (टीडी) और मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) खाते खोले, जिन्हें अन्य डाकघरों से स्थानांतरित (ट्रांसफर) हुआ दिखाया गया था। इस तरह उन्होंने 12,32,400 रुपए की हेराफेरी की और विभाग को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया।

इसके अलावा, खाताधारकों द्वारा अपने आरडी खाते सही तरीके से बंद कर दिए जाने के बावजूद, आरोपियों ने बेईमानी और धोखाधड़ी से उन 21 आरडी खातों को कई बार फिर से बंद दिखाया, जिससे 22,30,303 रुपए का नुकसान हुआ।

इस प्रकार, डाक विभाग को कुल 34,62,603 ​​रुपए का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया गया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 26 जुलाई 2022 को आरोपी के. कुल्लप्पा (जो उस समय सब-पोस्ट मास्टर थे) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी ठहराया और उसी के अनुसार सजा सुनाई।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी