Aapka Rajasthan

अंडर-19 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

अल अमरात, 8 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड ग्राउंड भारतीय टीम का इरादा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने का होगा।
 

अल अमरात, 8 नवंबर (आईएएनएस)। एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड ग्राउंड भारतीय टीम का इरादा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने का होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं, चाहे वो किसी भी स्तर के हों। दीपावली के अवसर पर हो रहे इस मुकाबले के भी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। इस मैच में भी भारत की बल्लेबाजी और पाकिस्तान की गेंदबाजी के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है।

दोनों टीमें 30 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 17 जीते हैं, पाकिस्तान ने 12 जीते हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा है। 2021 के बाद से, भारत 6 मैचों में दो बार जीता है, इसलिए इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल करने और फैंस को रोमांचित करने के इरादे से उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं। भारतीय टीम ने अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था और 10 विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम का यह दूसरा मैच है। पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट का अपना मैच यूएई के खिलाफ खेला था और 9 विकेट से जीता था। भारत के खिलाफ मुकाबला भी पाकिस्तान का टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है।

वहीं, ग्रुप बी की 4 टीमें अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया हैं। ग्रुप बी में अफगानिस्तान 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। श्रीलंका 2 मैचों में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 2 मैचों में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और मलेशिया 2 मैचों में बिना कोई जीत के चौथे स्थान पर है।

टूर्नामेंट 5 नवंबर से 14 नवंबर तक खेला जाना है। इसके अंतर्गत कुल 15 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

--आईएएनएस

पीएके