Aapka Rajasthan

अंडमान और निकोबार पुलिस भर्ती 2026: 495 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार पुलिस ने पदवार और इकाईवार ग्रुप-बी (एनजी) और ग्रुप-सी के अलग-अलग कुल 495 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
 
अंडमान और निकोबार पुलिस भर्ती 2026: 495 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार पुलिस ने पदवार और इकाईवार ग्रुप-बी (एनजी) और ग्रुप-सी के अलग-अलग कुल 495 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

अंडमान और निकोबार पुलिस की ओर से जारी 495 पदों में कार्यकारी शाखा (अंडमान एवं निकोबार पुलिस) से सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के 31 (खुले/विभागीय), कांस्टेबल (कार्यकारी) के 155, कांस्टेबल (बैंडमैन) के 04, सफाईकर्मी (कार्यकारी) के 10, फॉलोअर बढ़ई (कार्यकारी) (केवल पुरुष) के 01, फॉलोअर रसोइया (कार्यकारी) के 13, फॉलोअर दर्जी (कार्यकारी) के 01, फॉलोअर नाई (कार्यकारी) के 01, फॉलोअर धोबी (कार्यकारी) के 03 पद शामिल हैं।

पुलिस रेडियो संगठन (पीआर) से रेडियो ऑपरेटर (एएसआई) के 71, रेडियो तकनीशियन (एएसआई) के 12, साइफर ऑपरेटर (एएसआई) के 02, फिटर इलेक्ट्रीशियन (एचसी) (केवल पुरुष) के 04, कांस्टेबल (वीएचएफ ऑपरेटर) के 01, डीजल मैकेनिक (केवल पुरुष) के 02, और फॉलोअर मैसेंजर के 16 पद शामिल हैं।

पुलिस मोटर परिवहन (पीएमटी) से सब-इंस्पेक्टर (पीएमटी) के 02, डीलिंग असिस्टेंट (एचसी) के 01, स्टोर कीपर (एचसी) के 01, असिस्टेंट मैकेनिक (पीसी) के 02, मैकेनिक हेल्पर (पीसी) के 02, और कांस्टेबल (ड्राइवर) के 15 पद शामिल हैं।

पुलिस मरीन फोर्स (पीएमएफ) से सब-इंस्पेक्टर (मास्टर) के 02, पुलिस कांस्टेबल (ग्रीसर) के 04, और पुलिस कांस्टेबल (लस्कर) के 07 पद शामिल हैं।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं (एफएस) से सब-इंस्पेक्टर (स्टेशन ऑफिसर) के 01, फायरमैन (पीसी - एफएस) के 77, पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर - एफएस) के 17, सफाई कर्मचारी (एफएस) के 02, फॉलोअर कुक (एफएस) के 01, फॉलोअर दफ्तरी के 01, सब-इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी) के 01, कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 29, कांस्टेबल (वायरलेस) के 02, नर्सिंग असिस्टेंट के 01, कांस्टेबल (नाई) के 01, कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी)के 01, औक कांस्टेबल (पानी लाने वाला) के 01 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 33 और महिलाओं के लिए 38 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 17 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मापन और सहनशक्ति परीक्षण (पीएम और ईटी), लिखित परीक्षा, व्यापार परीक्षा/कौशल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,900 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं और एसटी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अंडमान और निकोबार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अंडमान और निकोबार पुलिस की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी