Aapka Rajasthan

अंडमान हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग मामले में कंपनी पवन हंस लिमिटेड ने जारी किया बयान

पोर्ट ब्लेयर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अंडमान-निकोबार में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस बीच हेलीकॉप्टर ऑपरेटर कंपनी पवन हंस लिमिटेड ने घटना को लेकर बयान जारी किया है।
 
अंडमान हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग मामले में कंपनी पवन हंस लिमिटेड ने जारी किया बयान

पोर्ट ब्लेयर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अंडमान-निकोबार में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस बीच हेलीकॉप्टर ऑपरेटर कंपनी पवन हंस लिमिटेड ने घटना को लेकर बयान जारी किया है।

पवन हंस लिमिटेड ने कहा कि 24 फरवरी 2026 को, पोर्ट ब्लेयर के श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) से लगभग 8:30 बजे एक यात्री उड़ान के लिए पीएचएल का डॉफिन एन3 हेलीकॉप्टर (वीटी पीएचवाई) रंगत और आगे मायाबंदर के लिए रवाना हुआ। हेलीकॉप्टर लगभग 9:05 बजे रंगत के हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद, लगभग 9:10 बजे रंगत से मायाबंदर के लिए उड़ान भरी।

बयान में कहा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 9:30 बजे मायाबंदर के हेलीपैड से लगभग 300 मीटर पहले समुद्र (उथले पानी) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 5 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पीएचएल सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।

बता दें कि यह घटना श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) से उड़ान भरने के बाद हुई, जो मध्य अंडमान द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित है। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, और राहत की बात यह रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। उन्होंने इसे मायाबंदर के पास 'शॉर्ट लैंडिंग' की घटना बताया। हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर और पांच यात्री सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी दिक्कत आने के कारण विमान समुद्र में रनवे से लगभग 300 मीटर पहले उतर गया।

अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही झारखंड के चतरा में एक दर्दनाक विमान हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार शाम रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह विमान रांची से दिल्ली जा रहा था और सिमरिया क्षेत्र के वन इलाके में गिर गया।

--आईएएनएस

एमएस/