Aapka Rajasthan

अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देते हुए संतोष सुमन ने तस्वीरें भी साझा की।
 

नई दिल्‍ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर देते हुए संतोष सुमन ने तस्‍वीरें भी साझा की।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं, एनडीए गठबंधन की मजबूती, घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह के व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। देश की राजनीति में उनकी निर्णय क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली उन्हें विशिष्ट पहचान देती है। उनसे मिलना हमेशा सुखद और प्रेरणादायी अनुभव होता है। आज की यह मुलाकात बेहद आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही।

इससे पहले, संतोष सुमन ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इसी बीच उन्‍होंने विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अशोक सिंघल की स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस संबंध में उन्‍होंने अपने आधिकारिक एक्‍स पोस्‍ट के जरिए जानकारी दी।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी