Aapka Rajasthan

बंगाल चुनाव : चांदीपुर की जनता ने कर दी घोषणा, 'हमें चाहिए विकास, भाजपा करेगी संभव'

चांदीपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चांदीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के लिए एक विशाल सभा को संबोधित किया। रैली के बाद चांदीपुर की जनता ने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार में बंगाल में विकास होगा।
 
चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि चांदीपुर और आसपास के क्षेत्रों में पान की खेती होती है, इसलिए एक बड़ा पान का अनुसंधान रिसर्च सेंटर भारत सरकार चांदीपुर में बनाने का काम करेगी। घुसपैठियों को कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को काउंटिंग है और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी। जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो। अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू होगी।

जनसभा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। चांदीपुर के कुछ लोगों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की। शौभिक दास ने कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास का रोडमैप हम लोगों को समझाया है। पीएम मोदी के आशीर्वाद से हम सभी ने कमल खिलाने का संकल्प लिया है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएंगे और टीएमसी को यहां से हटाएंगे।

मिलन बर्मन ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन होगा और परिवर्तन होना ही चाहिए। लोगों के पास रोजगार नहीं है, पलायन करना पड़ता है। हम लोग भाजपा के नेतृत्व में विकास करने वाली सरकार चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी। क्योंकि, बंगाल की जनता को भाजपा पर भरोसा है कि उनकी सरकार आने के बाद यहां पर इंडस्ट्री आएगी, निवेश आएगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सुशील ने कहा कि प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। यहां पर नौकरी के लिए युवा तरस रहे हैं। 15 साल से घुसपैठियों की सरकार चल रही है। रोजगार नहीं होने की वजह से लोगों को महाराष्ट्र और गुजरात में जाकर काम करना पड़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि भाजपा की सरकार में किसी को पलायन नहीं करना पड़ेगा। यहां सरकार बनने के बाद बंद पड़ी इंडस्ट्री को चालू कराया जाएगा।

एक महिला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भाजपा की सरकार में विकास होगा। टीएमसी की 15 साल में बंगाल में विकास नहीं हुआ है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम