Aapka Rajasthan

अमेरिका में चीनी दूतावास ने सत्कार समारोह का आयोजन किया

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में चीनी दूतावास ने 30 सितंबर को चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर सत्कार समारोह का आयोजन किया। समारोह में अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स, व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय समेत विभिन्न अमेरिकी सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों, मित्रवत लोगों और अमेरिका में तैनात विदेशी राजदूतों समेत 800 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
 
इस मौके पर चीनी राजदूत श्ये फंग ने कहा कि यह साल चीन-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 साल बाद फिर अमेरिका की राजकीय यात्रा की। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने छह महीने के भीतर एक-दूसरे के देशों की यात्रा की, जो चीन-अमेरिका संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है।

श्ये फंग ने कहा कि इस साल चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल है। चीन एक मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में स्थिरता तथा सकारात्मक ऊर्जा ला रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का विकास दुनिया के लिए अवसर है और चीन-अमेरिका सहयोग मानव जाति के लिए फायदेमंद है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने नेताओं के मार्गदर्शन में सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता के आधार पर रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता वाले चीन-अमेरिका संबंध बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। इससे चीन, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए अधिक सुंदर भविष्य का एक नया अध्याय लिखा जा सकेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/