Aapka Rajasthan

'घिस घिस घिस' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अक्षरा सिंह, सोशल मीडिया पर बनीं नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों हालिया रिलीज सॉन्ग 'घिस घिस घिस' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे ट्रेंड कर रही हैं।
 
अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक्स ट्रेंडिंग का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि अभिनेत्री एंटरटेनमेंट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "ये तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं ट्रेंड में रहूंगी।

अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का गाना 'घिस घिस घिस' उनकी बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत का प्रतीक है। यह एक शानदार बॉलीवुड-भोजपुरी फ्यूजन है। इसे विक्रम मॉन्ट्रोस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं।यह गाना बहुचर्चित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

अहमद खान द्वारा निर्देशित बहुचर्चित हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म, 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का बहुप्रतीक्षित तीसरा भाग है, जिसमें अक्षय कुमार सहित 30 से अधिक सितारे नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था

यह फिल्म अपनी पिछली दोनों फिल्मों (वेलकम और वेलकम बैक) से बिल्कुल अलग और नए अंदाज में है। फिल्म में एक अनोखा ट्विस्ट है। इसमें एक जंगल के बीच एक 'फेक फिल्म' (फिल्मी ड्रामा के अंदर फिल्म) की शूटिंग का कॉन्सेप्ट दिखाया जाएगा, जिसमें सेना (आर्मी) और वॉर का एंगल भी शामिल है।

फिल्म में बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी स्टार कास्ट शामिल है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन और राजपाल यादव जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये दर्शकों को कैसा अनुभव देगी।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी