अक्षय खन्ना की 'महाकाली' की पहली झलक रिलीज, शुक्राचार्य के अवतार में दिखे अभिनेता
मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय खन्ना की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया पौराणिक फिल्म 'महाकाली' का फर्स्ट लुक सोमवार को मेकर्स ने रिवील कर दिया गया है। यह फिल्म मां काली की शक्तियों और पौराणिक कथाओं पर आधारित है, जिसमें शुक्राचार्य और देवताओं के बीच के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा।
यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का अगला चैप्टर है। मेकर्स ने सोमवार को शुक्राचार्य से किरदार से जुड़ी पहली वीडियो पोस्ट की, जिसमें उनके बारे में बताया गया है।
पहली झलक का टाइटल 'शुक्राचार्य का युद्धघोष' रखा गया है। वीडियो में धर्म और अधर्म के बीच एक बड़ी लड़ाई दिखाई गई है। इसमें असुरों के गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में दिव्य शक्तियों के बीच एक बड़ा युद्ध होने के संकेत देखने को मिलता हैं, जो अच्छाई और बुराई की लड़ाई से कहीं बड़ा है। अपनी दमदार टोन और युद्ध की शानदार झलकियों के साथ यह टीजर इशारा करता है कि 'अंत की शुरुआत' हो चुकी है।
इस झलक का सबसे खास हिस्सा अक्षय खन्ना है, जो शुक्राचार्य के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में गुस्सा और दमदार मौजूदगी इस किरदार को और भी ताकतवर बना रही है। उनके फर्स्ट लुक के बाद दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी, अब इस झलक ने उनकी एक्टिंग की पहली झलक दिखाकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।झलक में 'महाकाली' की भव्य दुनिया की पहली बड़ी झलक भी देखने को मिलती है। शानदार विजुअल्स, बड़ी दुनिया और बेहतरीन वीएफएक्स मिलकर फिल्म को एक बड़े पर्दे का अनुभव बनाते हैं। इसमें श्रिया रेड्डी की भी दमदार मौजूदगी है, जो कहानी में एक और दिलचस्प परत जोड़ती हैं।
दो मिनट और 53 सेकंड का यह वीडियो प्रशांत वर्मा के बड़े सिनेमैटिक विजन की पहली झलक दिखाता है, जो एक ऐसे यूनिवर्स की ओर इशारा करता है जो स्केल, स्टोरीटेलिंग और शानदार तरीके से लगातार बढ़ रहा है।
आरके दुग्गल द्वारा प्रेजेंट और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा प्रोड्यूस की गई 'महाकाली' को पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने डायरेक्ट किया है और यह सिनेमैटिक यूनिवर्स का अगला इंस्टॉलमेंट है। इस फिल्म में भूमि शेट्टी 'महाकाली' के रोल में हैं और अक्षय खन्ना, श्रीया रेड्डी के साथ रोहित सराफ भी एक अहम रोल में नजर आएंगे।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
