Aapka Rajasthan

अखिलेश यादव सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं : जयवीर सिंह

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में नॉनवेज बिरयानी की पार्टी कर हड्डियों को नदी में फेंकने वाला मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने 14 मुस्लिम युवकों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि आखिर नाव पर इफ्तार करने में क्या दिक्कत है। अखिलेश के बयान ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया है।
 
यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं कि अखिलेश यादव को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। मां गंगा हमारी भावनाओं से गहराई से जुड़ी हैं और हमारे देश की जीवनरेखा हैं। उससे पवित्र भावना जुड़ी हुई है, और सनातन संस्कृति में इसका बहुत महत्व है। अपवित्र काम करने वालों के साथ अखिलेश यादव खड़े हैं, तो वे सिर्फ वोट बैंक के लिए उनके साथ हैं। यह सीधे तौर पर सनातन संस्कृति पर कुठाराघात है। वे सनातन संस्कृति के अपमान का काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में ‘श्रीराम यंत्र’ स्थापना पूजन में भाग लिया। इसे लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद, 500 वर्षों के त्याग, तपस्या, समर्पण और तमाम बलिदानों के बाद, पीएम मोदी के कर-कमलों से भगवान श्रीराम अपने मूल घर में विराजमान हुए। आज, उसी स्थान पर 'श्री राम यंत्र' की स्थापना में हमारी राष्ट्रपति पहुंची। उत्तर प्रदेश की इस पावन धरा पर उनका हार्दिक अभिनंदन है।

उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने धार्मिक स्थलों के माध्यम से नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। करोड़ों तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं। भाजपा सरकार की जो एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का संकल्प है, उसे पूरा करने में यूपी का टूरिज्म विभाग भी अहम भूमिका निभाएगा। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है, कानून व्यवस्था को स्थापित किया गया है। लोक कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतारा गया है, जिसका लाभ लोगों को हो रहा है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश कुमार के नामांकन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी ओर से ढेर सारी बधाई। राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए हैं, वे नई शुरुआत कर रहे हैं, उसके लिए भी बधाई।

असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफा देने पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि वहां की नब्ज भाजपा के पक्ष में है। लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में है। असम के लोगों का प्यार भाजपा को मिलेगा। भाजपा की सरकार बनेगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम