Aapka Rajasthan

अखिलेश यादव पर भाजपा का पलटवार, हीरो बाजपेयी बोले- सनातन का नाम लेकर मस्जिद की रखवाली कर रही सपा

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि अखिलेश यादव दोधारी तलवार पर हैं, और वे सनातन का नाम लेकर मस्जिद की रखवाली करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि ओवैसी की यूपी में एंट्री से उनका मुस्लिम वोट बैंक कट जाएगा। वहीं, सहारनपुर मस्जिद मामले पर ओवैसी के बयान को 2027 चुनाव से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश बताया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आस्था और मूल्यों पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा, "निश्चित रूप से हमारे जो ईस्ट देव हैं, अनेकों ऐसी कथाएं हैं, जहां अंधकार को मिटाने का काम उन्होंने किया है। पूर्व की सरकार के मुखिया अखिलेश यादव को सीख लेनी चाहिए, चार-चार बार उनकी सरकार रही, वो खुद सीएम रहे और उनके पिता (मुलायम सिंह यादव) भी मुख्यमंत्री रहे, वो खुद मथुरा और वृंदावन नहीं गए। आज जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष पैकेज के साथ मथुरा वृंदावन का सौंदर्यीकरण का प्रयास कर रहे हैं तो ये लोग प्रश्न चिन्ह उठाते हैं।"

पीएम मोदी के एसआरसीसी दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि नौजवानों के साथ अनेकों संवाद में उनका रिश्ता प्रकट होता रहता है और वो इस माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने का काम करेंगे।

गुजरात के गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों के शामिल होने पर वीएचपी के प्रस्तावित बैन को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। निश्चित रूप से कोई ऐसा कृत्य नहीं होना चाहिए, जिससे समाज का वातावरण बिगड़े।

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि 2027 का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल अपने-अपने लिए जगह ढूंढ़ता है। ओवैसी भी वहीं स्थान खोज रहे हैं। वो जिस वर्ग को आकर्षित करना चाहते हैं, उसको मस्जिद और मुसलमानों के नाम पर ही करते हैं। 2027 के चुनाव से पहले अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए इस तरह की बयानबाजी हो रही है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर हीरो बाजपेयी ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें खुद अपने बयान को आत्मसात करना चाहिए। दिख रहा है कि वह परेशान हैं। सनातन का नाम लेकर वो मस्जिद की रखवाली करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि ओवैसी की एंट्री उत्तर प्रदेश में मुसलमान वोट को काटेगी, जिससे उनका नुकसान होगा। इस समय वह दो धारी तलवार से गुजर रहे हैं। वो सनातन को छोड़ भी नहीं सकते, वो सनातन का नाम आगे करके मस्जिद की रखवाली कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी