Aapka Rajasthan

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ मनाया 'सिंघम' के 15 पूरे होने का जश्न, शेयर किया आइकोनिक क्लिप

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से दोहराया।
 

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से दोहराया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जुलाई का महीना वाकई हमारे लिए बहुत खास है। रोहित शेट्टी। 'सिंघम' के 15 साल पूरे।"

ब्लॉकबस्टर भारतीय हिंदी एक्शन फिल्म 'सिंघम' 2011 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था और इसमें अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम की मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2010 में आई इसी नाम की तमिल फिल्म का रीमेक थी।

यह फिल्म ईमानदार, सिद्धांतवादी और निडर पुविस वाले बाजीराव सिंघर की होती है। उनका सामना 'जयकांत शिकरे' (प्रकाश राज) नाम के एक भ्रष्ट राजनेता और अपराधी से होता है।

फिल्म में अजय देवगन के अलावा, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज, सचिन खेडेकर और अशोक सराफ समेत कई मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। फिल्म और इसके गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। सिंघम फिल्म के कई डायलॉग बहुत प्रसिद्ध हैं, जैसे, 'आता माझी सटकली' और 'ज्यांच्यात दम असतो... ते सिंघम असतात'। इसके अलावा, अजय देवगन की पानी से बाहर निकलते हुए एंट्री वाला सीन भी बहुत आइकॉनिक माना जाता है।

इस फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव 'शिवागढ़' से शुरू होती है। बाजीराव सिंघम एक आदर्शवादी पुलिस वाले हैं, जो शांति और बातचीत से समस्याओं का समाधान करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ जरूरत पड़ने पर सख्ती भी बरतते हैं। उनकी टक्कर गोवा के एक भ्रष्ट और खतरनाक राजनेता 'जयकांत शिकरे' (प्रकाश राज) से होती है। इसके बाद वे गोवा ट्रांसफर हो जाते हैं और सिस्टम में रहकर भ्रष्ट नेताओं का पर्दाफाश करते हैं।

सिंघम' की भारी सफलता के बाद ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड में पुलिस-आधारित फिल्मों का एक पूरा यूनिवर्स ('कॉप यूनिवर्स') बना दिया है। इसके बाद उन्होंने 'सिंघम रिटर्न्स' (2014), 'सिम्बा' (2018), 'सूर्यवंशी' (2021) और 'सिंघम अगेन' (2024) जैसी फिल्में बनाई हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम