Aapka Rajasthan

एम्स-पटना में सीनियर प्लंबर सहित कई पदों पर नियुक्ति का मौका, जानें कौन पात्र

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एम्स-पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'सी' के कुल 6 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।
 

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एम्स-पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'सी' के कुल 6 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

एम्स-पटना की ओर से जारी रिक्तियों में मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस स्टीवर्ड) के 2 और सीनियर प्लंबर के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि समाचार पत्र में संबंधित पोस्ट के लिए विज्ञापन छपने के 45 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस स्टीवर्ड) के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं और कम से कम 200 बेड वाले सरकारी अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम का 7 वर्ष का अनुभव या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ट्रेड सर्टिफिकेट या आईटीआई डिप्लोमा और कम से कम 200 बेड वाले अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

वहीं, सीनियर प्लंबर के लिए केंद्र/राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन या केंद्रीय वैधानिक/स्वायत्त निकायों के अधिकारी, जो समान पद पर हों या जिन्होंने 1,900 रुपए ग्रेड में प्लंबर के तौर पर 8 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो, अप्लाई करने के योग्य हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस स्टीवर्ड) के लिए 29,200 से 92,300 रुपए और सीनियर प्लंबर के लिए 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'भर्ती सेल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारीशरीफ, पटना-801507' पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि डेपुटेशन की अवधि तीन वर्ष की होगी और डीओपीटी (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे ज्यादा से ज्यादा पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम