एम्स गुवाहाटी में करियर बनाने का सुनहरा मौका, प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी पदों पर वैकेंसी
गुवाहाटी, 20 मार्च (आईएएमएस)। भारत के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईआईएमएस), गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी के विभिन्न 20 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एम्स गुवाहाटी ने जिन 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, रजिस्ट्रार, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सैनिटेशन ऑफिसर, असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर, लाइब्रेरियन ग्रेड-I, प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट और पीए टू प्रिंसिपल (एस) के 1-1 पद; फार्मासिस्ट ग्रेड-I, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 2-2 पद; और अपर डिविजन क्लर्क के 4 पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, एमबीबीएस की डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 13 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रिनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 25,500 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन में दिए गए आवेदन को डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे 'एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुवाहाटी, चांगसारी, कामरूप, असम - 781101' पते पर पोस्ट कर दें।
--आईएएनएस
डीके/एएस
