Aapka Rajasthan

एम्स दिल्ली में नौकरी का अवसर, सीनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित कई पदों पर आवेदन जारी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-दिल्ली) ने सीनियर ऑफिस असिस्टेंट (वरिष्ठ कार्यालय सहायक) और ऑप्टोमेट्रिस्ट के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
 
एम्स दिल्ली में नौकरी का अवसर, सीनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित कई पदों पर आवेदन जारी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-दिल्ली) ने सीनियर ऑफिस असिस्टेंट (वरिष्ठ कार्यालय सहायक) और ऑप्टोमेट्रिस्ट के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एम्स-दिल्ली की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और सरकारी अस्पताल/स्वायत्त संस्थान में अनुसंधान परियोजनाओं में 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड सर्टिफिकेट (कम से कम 35 शब्द प्रति सेकंड की स्पीड) और बेसिक कंप्यूटर कोर्स वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिक्ता दी जाएगी।

ऑप्टोमेट्रिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ऑप्टोमेट्री में बीएससी की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु ऑप्टोमेट्रिस्ट पद के लिए 30 वर्ष और सीनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 35 वर्ष तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी ऑप्टोमेट्रिस्ट पद के लिए 27,000 रुपए और सीनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए 40,000 रुपए प्रति माह होगी।

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद या तो अधिसूचना में दिए गए ईमेल आईडी पर अपना बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी मेल कर दें या 'कमरा नंबर 495, डॉ. आर.पी. नेत्र विज्ञान केंद्र, एम्स-दिल्ली' पते पर तय लास्ट डेट तक डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी