Aapka Rajasthan

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने की अपील की

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही प्रशासन से पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
 
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री हादसे में कई लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।

उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवारों के बीच लौट सकें।

राहुल गांधी ने राज्य प्रशासन से आग्रह किया कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे संकट के समय सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि राहत और बचाव कार्य पूरी संवेदनशीलता और तेजी के साथ संचालित किए जाएं और प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी विशेष अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन का पूरा सहयोग करें और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवता के हित में कार्य करना सबसे जरूरी है।

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित वस्त्राल इलाके में शनिवार को एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट और आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। नगर निगम के अनुसार, आठ लोगों की मौत एलजी अस्पताल में हुई, जबकि एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी