Aapka Rajasthan

अहमदाबाद: 19 से 24 नवंबर के बीच ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर-2026 का होगा आयोजन

अहमदाबाद, 18 नवंबर (आईएएनएस)। देश के सभी पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों के बीच खेल भावना, शारीरिक क्षमता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के उद्देश्य से अहमदाबाद में 'तृतीय ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर-2026' का भव्य आयोजन किया गया है। इसमें बैडमिंटन और टेबल टेनिस के खेल शामिल हैं।
 

अहमदाबाद, 18 नवंबर (आईएएनएस)। देश के सभी पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों के बीच खेल भावना, शारीरिक क्षमता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के उद्देश्य से अहमदाबाद में 'तृतीय ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर-2026' का भव्य आयोजन किया गया है। इसमें बैडमिंटन और टेबल टेनिस के खेल शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 19 नवंबर, 2026 को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुजरात के राज्य पुलिस प्रमुख ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक ने टूर्नामेंट की रूपरेखा बताते हुए कहा कि गुजरात पुलिस की मेजबानी में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देशभर से अभूतपूर्व समर्थन मिला है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस बलों की कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में देशभर से 890 पुरुष खिलाड़ी और 272 महिला खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल के मैदान में 463 राजपत्रित अधिकारी और 699 गैर-राजपत्रित अधिकारी, पद या रैंक से ऊपर उठकर कंधे से कंधा मिलाकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मेजबान गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों तथा इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमें इन रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार हैं।

राज्य पुलिस प्रमुख ने आगे कहा कि वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 से 24 नवंबर के दौरान होने वाला यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्यूटी की व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मियों में मानसिक और शारीरिक तंदरुस्ती बनाए रखने का एक बेहतरीन माध्यम है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से देशभर के पुलिस बलों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना विकसित होने के साथ-साथ एक नए उत्साह का संचार होगा।

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट के तहत राज्य के पुलिस प्रमुख ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक स्वयं बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

--आईएएनएस

पीएके