Aapka Rajasthan

'अगला लक्ष्य पैरालंपिक 2028 में देश के लिए पदक जीतना': अशोक कुमार मलिक

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय दल की स्वदेश वापसी हो गई है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पैरा-वेटलिफ्टिंग एथलीटों और कोचिंग स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।
 

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय दल की स्वदेश वापसी हो गई है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पैरा-वेटलिफ्टिंग एथलीटों और कोचिंग स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।

पैरा-वेटलिफ्टर्स को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर 65 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पैरा-वेटलिफ्टर अशोक कुमार मलिक ने आईएएनएस से कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। हमारा अगला लक्ष्य लॉस एंजिल्स पैरालंपिक है। मैं वहां देश के लिए पदक जीतना चाहता हूं। हम शुरू से ही इसके लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं।"

अशोक कुमार मलिक ने सहयोग के लिए हरियाणा सरकार को धन्यवाद दिया।

पैरा-वेटलिफ्टर्स के साथ ही अन्य एथलीट भी स्वदेश लौट आए हैं। सभी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

अवनि लेखरा ने आईएएनएस से कहा, "देश के लिए फिर से मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मैं पूरे देश, हमारे फेडरेशन, साई और सभी की बहुत शुक्रगुजार हूं। इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

पदक विजेता सृष्टि अरोड़ा ने कहा, "यह बहुत गर्व का पल है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार, हमारे फेडरेशन और हमारे देश के लिए भी बहुत गर्व का पल है।"

पदक विजेता मनीष नरवाल ने कहा, "मैं यहां पहुंचा, तो देश ने मेरा स्वागत किया। मेरे परिवार के लोग यहां हैं। मेरे कोच भी यहां हैं। मैं अपने परिवार, देशवासियों और अपने कोच, सभी को धन्यवाद देता हूं। इस मुकाम तक पहुंचने में सभी का योगदान है, पूरे देश का योगदान है।"

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। खेलों के इस पांचवें संस्करण में भारतीय दल ने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 ब्रॉन्ज सहित कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

--आईएएनएस

पीएके