Aapka Rajasthan

अफगानिस्तान में फ‍िर ह‍िली धरती, 4.1 मापी गई तीव्रता, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप को केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 

नई द‍िल्‍ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप को केंद्र जमीन से 130 क‍िलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बीते कुछ समय से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आ रहे हैं। बीते दो महीनों में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। बीते माह अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

काबुल नाउ के अनुसार, नंगरहार में तालिबान के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:48 बजे प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में भूकंप आया।

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, महिलाओं और बच्चों समेत घायल लोगों को इलाज के लिए नंगरहार रीजनल अस्पताल ले जाया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पुष्टि की है कि 4.9 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र जलालाबाद से लगभग 4 किलोमीटर (2.5 मील) उत्तर-पूर्व में था।

इससे पहले जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए।

भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी। एनसीएस ने यह भी बताया कि भूकंप शाम 7:04 बजे (स्थानीय समय) आया।

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शनिवार शाम को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए।

--आईएएनएस

एवाई/एएस