Aapka Rajasthan

एईईएस भर्ती 2026: प्रिंसिपल सहित 254 पदों पर निकली वैकैंसी, 2 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाएटी (एईईएस) ने प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) सहित विभिन्न 254 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए बंपर रिक्तियों की घोषणा की है।
 

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाएटी (एईईएस) ने प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) सहित विभिन्न 254 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए बंपर रिक्तियों की घोषणा की है।

एईईएस की ओर से जारी 254 रिक्तियों में प्रधानाचार्य (ग्रुप-ए) के 4; उप-प्रधानाचार्य (ग्रुप-ए) का 1; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), अंग्रेजी के 4; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), गणित के 4; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), जीव विज्ञान के 2; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), रसायन विज्ञान के 3; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), भौतिक विज्ञान के 2; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), कंप्यूटर विज्ञान के 3; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), वाणिज्य के 6; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), अर्थशास्त्र के 2; स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)-(ग्रुप-बी), इतिहास का 1; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), अंग्रेजी के 14; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), सामाजिक अध्ययन के 11; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), हिंदी-संस्कृत के 9; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), गणित-भौतिक विज्ञान के 22; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), रसायन विज्ञान-जीव विज्ञान के 13; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), कंप्यूटर विज्ञान के 13; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), पी एंड एचई (पुरुष) के 7; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), पी एंड एचई (महिला) के 5; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), कला शिक्षा के 7; प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-(ग्रुप-बी), मराठी का 1; लाइब्रेरियन-(ग्रुप-बी) के 13; प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)-(ग्रुप-बी) के 89; प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)-(ग्रुप-बी), संगीत के 10; और बालवाटिका शिक्षक-(ग्रुप-बी) के 8 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एईईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एईईएस की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी