Aapka Rajasthan

अधीर रंजन की चिट्ठी पर भाजपा का पलटवार, नवीन मार्कण्डेय बोले- घुसपैठियों को संरक्षण दे रही कांग्रेस

रायपुर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखने पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहा कि देश घुसपैठियों का नहीं, बल्कि भारत के लोगों का है और यह कोई धर्मशाला नहीं है।
 

रायपुर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखने पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहा कि देश घुसपैठियों का नहीं, बल्कि भारत के लोगों का है और यह कोई धर्मशाला नहीं है।

भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय ने अधीर रंजन चौधरी की चिट्ठी पर कहा, "देशभर में बांग्लादेशी घुसपैठिए माहौल खराब कर रहे हैं और उन पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन कांग्रेस पहले भी घुसपैठियों को संरक्षण देती रही है और आज भी वही कर रही है। यह देश घुसपैठियों का नहीं, बल्कि भारत के लोगों का है, कांग्रेस को इस पर विचार करना चाहिए।"

पंजाब में ड्रग्स के मामले को लेकर नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में लंबे समय तक शासन किया। कांग्रेस ने पंजाब की जो दुर्गति की है, वो आज तक दिख रही है। उसी काम को आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार और बढ़ा रही है। उसे रोकने के लिए मान सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसकी वजह से पंजाब नशे के दलदल में फंसता जा रहा है।

पी. चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर पलटवार करते हुए नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि वे खुद ही इसे स्वीकार कर रहे हैं और असल में कांग्रेस ही दिमागी नक्सली हैं। कांग्रेस इतने वर्षों तक सत्ता में रहकर जो नहीं कर पाई, आज पीएम मोदी को समृद्ध भारत बनाते देख उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है, इसलिए वह हर अच्छे काम का विरोध करती है।

दिग्विजय सिंह की 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सरकार में रहने के बाद भी भ्रष्टाचार, चोरी और कानून-व्यवस्था को लेकर कोई काम नहीं किया और नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री को प्रमोट किया, ऐसे लोग यात्रा निकाल रहे हैं, ये उनके चरित्र के हिसाब से शोभा नहीं देता है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने दिग्विजय सिंह की 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' को लेकर कहा, "वो हमेशा सनातन धर्म के विरोधी और 'लादेन भाईजान' बोलने वाले रहे हैं। कल तक भगवा आतंकवाद बोला जाता था, और आज उन्हें सनातन की चिंता होने लगी है। ये पीएम मोदी की ही देन है कि आज इन्हें भगवा और सनातन धर्म से प्यार हो रहा है। रही बात चढ़ावा चोरी की तो, जब कुछ साबित हो नहीं रहा है और कुछ लोग रहे होंगे, जिन्होंने चोरी की। आपको अगर राम मंदिर से इतना ही प्यार था, तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी राम मंदिर के अनुष्ठान में क्यों नहीं गए? क्योंकि इन्हें ईसाई धर्म से प्यार है।"

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने अलग-थलग कर दिया है तो अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए इस तरह का ढोंग कर रहे हैं।

अधीर रंजन चौधरी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोटबैंक की राजनीति करती है और उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। देश कोई धर्मशाला नहीं है कि घुसपैठियों को जगह मिले। घुसपैठिए बांग्लादेश जाकर अपने देश में रहें। उनके दस्तावेजों से साबित हो चुका है कि वो बांग्लादेशी हैं। वो भारत में तनाव पैदा करते हैं और सामाजिक समरसता बिगाड़ते हैं। वो आतंकवादी घटनाओं को बढ़ाने का काम करते हैं।

--आईएएनएस

केके/एबीएम