Aapka Rajasthan

अबोहर पीड़ित परिवार को लेकर विधानसभा पहुंचे सुनील जाखड़, 'आप' सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुनील जाखड़ शुक्रवार को अबोहर के पीड़ित परिवार के साथ पंजाब विधानसभा परिसर पहुंचे और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुनील जाखड़ शुक्रवार को अबोहर के पीड़ित परिवार के साथ पंजाब विधानसभा परिसर पहुंचे और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान सुनील जाखड़ ने आईएएनएस से कहा, "मैं राजनीति में जनसेवा और लोगों की आवाज उठाने के उद्देश्य से आया हूं, न कि राजनीति को व्यवसाय बनाने के लिए। मैं उन लोगों का बचाव करने नहीं आया हूं, जो साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर आज महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं। मैं आम लोगों के हितों मैं ऐसी राजनीति करता रहूंगा। इनके करीब 115 विधायक भी यहीं से पीड़ित परिवार के पास से गुजर चुके हैं।"

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधानसभा सत्र बंद भी हो जाता है तो वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास जाकर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह दिल्ली भी जाएंगे।

सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से कहा, "मैं आपसे केवल एक विनती करना चाहता हूं। आपके अधिकार क्षेत्र में न तो सीबीआई जांच के आदेश देना है और न ही किसी मामले में एफआईआर दर्ज कराना। लेकिन कम-से-कम पीड़ित परिवार के पास जाकर उनके दुख में सहभागी बनिए। थोड़ी संवेदनशीलता और मर्यादा का परिचय दीजिए, ताकि विधानसभा का समय अनावश्यक विवादों में व्यर्थ न हो।"

बता दें कि यह पूरा मामला अबोहर के संत नगर का है। यहां वाल्मीकि मंदिर के बाहर अजय कुमार के पेट में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका परिवार लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। परिवार सीबीआई जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस