'अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे’, नि:शुल्क सफर की सौगात पर भावुक हुईं बुजुर्ग
लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं और बोलीं कि अब उन्हें यात्रा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अयोध्या, काशी या प्रदेश में कहीं और जाने के लिए किराए की चिंता नहीं करनी होगी। इस दौरान उत्साहित बेटियों ने कहा कि हमें सीएम योगी पर गर्व है। सीएम को देखते ही सभी महिलाओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया।
Aug 26, 2026, 17:32 IST
