Aapka Rajasthan

'अब होगा हिसाब' का दमदार ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार शहीर शेख

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अमेजन एमएक्स प्लेयर की आगामी क्राइम-थ्रिलर ड्रामा सीरीज 'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज लालच, नैतिकता और बदले की एक दमदार कहानी पर आधारित है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज दो भाइयों, बॉबी और बंटी मनोचा की कहानी है, जिनकी जिंदगी एक अहम मोड़ पर हमेशा के लिए बदल जाती है।
 
2 मिनट 2 सेकंड का ट्रेलर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इसकी कहानी एक जबरदस्त सवाल पर टिकी है, "आप अपनों के लिए किस हद तक जा सकते हैं?"

ट्रेलर की शुरुआत बॉबी और बंटी मनोचा (शहीर और अविनाश मिश्रा द्वारा अभिनीत) की जिंदगी की एक दिलचस्प झलक दिखाता है। बॉबी अपने छोटे भाई बंटी को बेहतर जिंदगी देने के लिए उसे विदेश भेजना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि विदेश जाकर ही बंटी की किस्मत बदलेगी। लेकिन जो सपना एक उम्मीद के साथ शुरू होता है, वह जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाता है। क्योंकि शहर में अचानक से लोग गायब होने लगते हैं। इसी बीच कहानी में एक खतरनाक मोड़ पर आता है, जब संजय कपूर का किरदार (गोल्डी), जो कि एक बहुत ताकतवर और रसूखदार इंसान है। बंटी को एक बड़ा ऑफर देता है।

इस ऑफर के कुछ ही समय बाद बंटी अचानक से गायब हो जाता है और पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगता है। बंटी के गायब होते ही वह शक, धोखे और झूठे आरोपों के एक खतरनाक जाल में फंस जाता है।

अपने भाई के भविष्य और जिंदगी को दांव पर लगा देख, बॉबी समय के खिलाफ एक मुश्किल दौड़ में शामिल हो जाता है। जैसे-जैसे राज खुलते हैं और हालात गंभीर होते जाते हैं, एक सवाल बना रहता है, बॉबी अपने भाई को बचाने और सच का पता लगाने के लिए किस हद तक जाएगा?

दिव्यांशु मल्होत्रा द्वारा निर्देशित सीरीज में संजय कपूर, शाहीर शेख, मौनी रॉय, निमरित कौर अहलूवालिया, हरमन सिंगा और असीमा वरदान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 18 जून से यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी, जिसे दर्शक मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम