Aapka Rajasthan

बंगला साहिब को प्रदर्शन स्थल बनाने की कोशिश हुई, लेकिन योजना विफल रही : एचएस फुल्का

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता एचएस फुल्का ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की शांति को खराब करने के लिए बड़ी साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि 10 तारीख को दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के दौरान केजरीवाल और उनकी टीम ने प्लान के तहत गुरुद्वारा बंगला साहिब के अंदर अपने लोगों को भेजा, ताकि उसे प्रोटेस्ट का अड्डा बनाया जा सके, लेकिन पुलिस के गेट पर रुकने और सेवादारों के आगे आने से यह तरीका कामयाब नहीं हो पाया।
 
भाजपा नेता एचएस फुल्का ने कहा, "आज का मुद्दा बहुत जरूरी मुद्दा है। पंजाब की शांति को खराब करने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश रची गई। असल में लोग इतने नीचे गिर गए कि पंजाब की शांति को खराब करने के लिए झूठ फैलाया। मैं आज आपके पास इसी साजिश का पर्दाफाश करने आया हूं। 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट हुआ तो केजरीवाल, उनकी टीम और आम आदमी पार्टी ने एक प्लान बनाया। उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब के अंदर अपने लोगों को भेजा, ताकि गुरुद्वारा बंगला साहिब को अपने प्रोटेस्ट का अड्डा बनाया जा सके।"

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा बंगला साहिब सिर्फ जंतर-मंतर के पास की जगह नहीं है, जहां प्रोटेस्ट होते हैं, बल्कि पहले भी जब बोट क्लब पर प्रोटेस्ट होते थे तो गुरुद्वारा बंगला साहिब एक ऐसी जगह थी, जहां सभी प्रोटेस्टर आते थे, लंगर खाते थे और रुकते थे। यह शुरू से ही होता आया है। इस जगह को हमेशा लोकतंत्र की रीढ़ कहा गया है। चाहे कोई भी सरकार रही हो या कोई भी आया हो, सभी को हमेशा वहां पनाह मिली है।

एचएस फुल्का कहा कि लेकिन यह तरीका कामयाब नहीं हुआ, क्योंकि पुलिस आ गई और गेट पर ही रुक गई। आपने सारे वीडियो देखे हैं और हम आपको अब फिर से दिखाएंगे। जब ये सारे प्रोटेस्टर अंदर आ रहे थे तो पुलिस आकर गेट पर ही रुक गई। गेट पर ही उन्होंने कुछ लोगों को रोका और उसी समय सेवादार (वॉलंटियर) आगे आ गए।

उन्होंने बताया कि सेवादारों ने कहा कि जो भी गेट के अंदर घुस गया है, आप उसका कुछ नहीं कर सकते। पुलिस बाहर ही खड़ी रही। हजारों की संख्या में पुलिस गेट के बाहर खड़ी थी, लेकिन पुलिस अंदर नहीं घुसी। पूरा मीडिया यह देख रहा था और मीडिया ने ही ये सब दिखाया।

--आईएएनएस

केके/वीसी