Aapka Rajasthan

आकाश का 'चिट सेलिब्रेशन' बकवास, इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए: अंबाती रायुडू

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग ने सिर्फ क्रिकेट को ही नहीं बदला है, बल्कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सफलता के जश्न को भी प्रभावित किया है। विकेट लेने पर गेंदबाज या फिर शतक या अर्धशतक लगाने पर कई बल्लेबाजों के जश्न मनाने का तरीका काफी अलग नजर आता है। एलएसजी और सीएसके मैच के दौरान एलएसजी के गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट लेने के बाद एक पर्ची पॉकेट से निकालते हुए जश्न मनाया।
 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आकाश महाराज सिंह के 'चिट सेलिब्रेशन' पर कड़ी आपत्ति जताई है। रायुडू ने जश्न के ऐसे तरीकों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

रायुडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के 'टाइमआउट' शो में कहा, "मुझे मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा चिट और संदेश निकालने का यह ट्रेंड पसंद नहीं आया। मुझे लगता है कि चिट वाले जश्न पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, यह बिल्कुल बकवास है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें वैसे भी चिट लाने की इजाजत होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज किस पल उनके मन में यह विचार आया। उन्हें लगा होगा कि यह बहुत जबरदस्त होगा। मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा, और हर कोई सोचेगा कि मैं बहुत कूल हूं। मैं यह भी जानना चाहता हूं कि किन दोस्तों ने उनका साथ दिया और उनसे कहा कि यह एक बहुत अच्छा विचार है। मुझे लगता है कि यह उनकी अपनी सोच है। हो सकता है कि बहुत से लोगों को यह बात पसंद न आए, लेकिन यह कुछ हद तक मजेदार और थोड़ी बकवास भी है।"

आकाश महाराज सिंह शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से सीजन का पहला मैच खेल रहे थे। आकाश ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल के रूप में 3 विकेट लिए। गायकवाड़ के रूप में पहला विकेट लेने के बाद आकाश ने अपने पॉकेट से एक पर्चा निकाल कर जश्न मनाया था। पर्चे में उन्होंने लिखा था, अक्की टी20 में विकेट ले सकता है।

आकाश का यह अंदाज काफी चर्चा में है और इस पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के कमेंट आए हैं।

--आईएएनएस

पीएके