Aapka Rajasthan

‘सलाम है आपको...’ 717 शराब की दुकानें बंद करने के फैसले पर सीएम विजय की अभिनेता विशाल ने की तारीफ

चेन्नई, 12 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के 717 शराब की दुकानें बंद करने के फैसले की सराहना करते हुए अभिनेता विशाल ने उन्हें सलाम किया है। विशाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए इस कदम को बेहद शानदार बताया और कहा कि इससे खासकर स्कूलों के पास रहने वाली बच्चियों को बहुत राहत मिलेगी।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विशाल ने लिखा, “आपको बधाई, आपके लिए सीटियां, आपको सलाम। डियर सीएम जोसेफ विजय 717 शराब की दुकानें बंद करने की घोषणा के लिए धन्यवाद, खासकर वे जो स्कूलों के पास हैं। क्या शानदार कदम है।”

विशाल ने आगे कहा कि कई बच्चियों को रोजाना शराब की दुकानों के पास से गुजरते समय उत्पीड़न का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आरके नगर का एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक छात्रा उन्हें रोजाना तसमाक स्टोर के पास से गुजरते समय होने वाली परेशानी की शिकायत करती थी। अब इस फैसले से बहुत से आम लोगों के चेहरों पर मुस्कान आएगी, उन्हें राहत मिलेगी। गॉड ब्लेस यू विजय, मैं आज आपको और आपकी सरकार को सलाम करता हूं।

विशाल ने इससे पहले भी विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए उनसे कुछ अनुरोध किए थे। उन्होंने लिखा था कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि उनके ही क्षेत्र की एक हस्ती सरकार का नेतृत्व कर रही है। साथ ही विशाल ने सीएम विजय से कुछ अनुरोध भी किए थे। उन्होंने महिला कांस्टेबलों के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने, सड़कों की मरम्मत, वर्षों से अटके पड़े स्टॉर्म वॉटर ड्रेन बनाने और आम आदमी की अन्य समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की थी।

विशाल ने बताया था कि वह विजय को पिछले 32 साल से जानते हैं और उनके नाम के साथ ‘सर’ जोड़ते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विजय का कार्यकाल तमिलनाडु के लिए स्वर्णिम काल साबित होगा।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम