7 टीमें, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 'जीत का शतक' लगाया
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान कुल 7 टीमों ने 'जीत का शतक' लगाया है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
मुंबई इंडियंस: पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें 151 जीते और 122 गंवाए। इस दौरान 4 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 253 मैच खेले, जिसमें 142 मुकाबले जीते। इस दौरान टीम ने 108 मुकाबले गंवाए। 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।
कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी इस टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 265 मैच खेले, जिसमें 135 जीते। इस दौरान केकेआर ने 124 मुकाबले गंवाए, जबकि 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) रहे। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बीते सीजन आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त करने वाली इस टीम ने अब तक 271 मैच खेले हैं, जिसमें 132 जीते। इस बीच आरसीबी को इतने ही मुकाबले गंवाने भी पड़े हैं। 3 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
पंजाब किंग्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 263 मैच खेले हैं, जिसमें 119 मैच जीते। यह टीम साल 2008 से अब तक कुल 139 मैच गंवा चुकी है। इस दौरान 4 मैच टाई (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।
दिल्ली कैपिटल्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 266 मैच खेले, जिसमें 118 जीते और 140 गंवाए। इस दौरान 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे और 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
राजस्थान रॉयल्स: साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली इस टीम ने अब तक कुल 236 मैच खेले हैं, जिसमें 114 जीते और 115 मुकाबले गंवाए। इस दौरान 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे। 3 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।
--आईएएनएस
आरएसजी
