Aapka Rajasthan

7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर भाजपा उत्साहित, बोली- पीएम मोदी की नीतियों का असर

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। 2025-26 में भारत की जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की। वहीं बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत की विकास दर दुनिया को एक नई चमक दे रही है।
 
7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर भाजपा उत्साहित, बोली- पीएम मोदी की नीतियों का असर

नई दिल्‍ली, 6 जून (आईएएनएस)। 2025-26 में भारत की जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्‍हें बधाई दी है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की। वहीं बंगाल भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पीएम मोदी के नेतृत्‍व की सराहना करते हुए कहा कि भारत की विकास दर दुनिया को एक नई चमक दे रही है।

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात की वजह से नाकेबंदी और युद्ध चल रहे हैं, और दुनिया भर के कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं बहुत खराब स्थिति में हैं। ऐसे में, हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतनी अच्छी नीतियां लागू की हैं कि आज हमारी जीडीपी दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी जिस तरह से भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर जो बातें कर रहे थे, यह उनको करारा जवाब है। हमारी जीडीपी 7.6 प्रतिशत से ऊपर चल रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बधाई देता हूं।

वहीं, बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "जब पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, तब भारत की विकास दर पूरी दुनिया को एक नई चमक दे रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां वह अब 2047 तक दुनिया की नंबर एक ताकत बनने के लिए तैयार है।"

दरअसल,सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही है और इस दौरान रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत और जीवीए वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम