'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' : पब्लिक को पसंद आई फिल्म, कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे देखने, अक्षय खन्ना को किया मिस
मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। रिलीज के पहले से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही थी, जिसका असर सिनेमाघरों में भी देखने को मिला।
फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने हर पीढ़ी के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। सिनेमाघरों से लौटे दर्शक काफी खुश नजर आए।
सिनेमाघर के बाहर कॉमेडियन सुनील पाल भी थे। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में न सिर्फ फिल्म की सराहना की बल्कि, सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की।
सुनील पाल ने कहा, "फिल्म बहुत बढ़िया है, जिन्होंने इसके पहले दो भाग देखे हैं, वे इसकी कहानी को अच्छे से समझ पाएंगे। क्योंकि दृश्यम के जो दर्शक हैं, वे इसके परिवार से काफी परिचित हो गए हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना को काफी मिस किया, लेकिन जयदीप ने भी अपना बेस्ट दिया है। साथ ही, सभी कलाकारों ने अच्छा परफॉर्म किया है।"
फिल्म देखने आए एक दर्शक ने कहा, "इसे 2026 की बेस्ट फिल्म कह सकते हैं, इतनी अच्छी लगी हमें। कहानी ही फिल्म की जान है, जिसे देखते वक्त कोई भी बोर नहीं हो सकता है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना को होना चाहिए था, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी अच्छा काम किया है।"
एक और दर्शक ने कहा, "जिन्होंने इससे पहले वाली फिल्में देखी हैं, उन्हें समझ आएगा कि कहानी आखिरकार कहा लेकर जाती है। फिल्म की पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।"
दर्शक ने कहा, "इस फिल्म को देखकर कोई भी एक मिनट के लिए बोर नहीं होगा। इसे काफी परफेक्शन के साथ बनाया गया है, जिसकी जितनी तारीफ करे कम है। बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है, जिससे फिल्म का सीन और कमाल का लग रहा है। बेशक हम लोगों ने अक्षय खन्ना को मिस किया, लेकिन जयदीप अहलावादिया ने भी अच्छा काम किया है।"
एक महिला दर्शक ने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, "फिल्म काफी कमाल की है और मैं चाहूंगी कि सभी लोग आकर इसे जरूर देखे, जिन्होंने दोनों पार्ट देखे हैं वह आकर यह तीसरी फिल्म भी देखें।"
--आईएएनएस
एनएस/एएस
