Aapka Rajasthan

23 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स को मिली छात्रवृत्ति, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बढ़ा सम्मान

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स के लिए शनिवार को गर्व का अवसर रहा, जब चार कैडेट्स को कैडेट वेलफेयर सोसायटी छात्रवृत्ति 2025 के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति एनसीसी कैडेट्स को उनकी शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दी जाती है, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सके और उनका उत्साह बढ़ाया जा सके।
 
इस अवसर पर चयनित कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार और विद्यालय के एएनओ पूर्णेंदु पाल भारती की उपस्थिति में चेक प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कैडेट्स को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

यह छात्रवृत्ति पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नवगछिया के कैडेट सक्षम सोना, सिद्धांत राठौर, सोनम कुमारी और अभिषेक कुमार को प्रदान की गई। आर्थिक सहायता मिलने के बाद सभी कैडेट्स में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे अपनी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।

इसी क्रम में हाईस्कूल सबौर के कैडेट अमित कुमार को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2025 का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें नगद राशि का चेक भी दिया गया, जिससे उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने कैडेट्स के अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश का भविष्य हैं और इस तरह की योजनाएं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। अधिकारियों ने सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन ने न केवल चयनित कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया, बल्कि अन्य छात्रों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने इसे कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

--आईएएनएस

वीसी