Aapka Rajasthan

2034 तक चेल्सी में बने रहेंगे जोआओ पेड्रो, क्लब ने की कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की पुष्टि

लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। चेल्सी के फॉरवर्ड जोआओ पेड्रो ने प्रीमियर लीग क्लब के साथ एक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2034 तक के लिए किया गया है। शनिवार को क्लब ने इसकी घोषणा की है।
 

लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। चेल्सी के फॉरवर्ड जोआओ पेड्रो ने प्रीमियर लीग क्लब के साथ एक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2034 तक के लिए किया गया है। शनिवार को क्लब ने इसकी घोषणा की है।

ब्राजील के इस खिलाड़ी ने जुलाई 2025 में ब्राइटन एंड होव एल्बियन से चेल्सी का रुख किया था और आते ही अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्लब को फीफा क्लब वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

पेड्रो ने सेमीफाइनल में अपने पूर्व क्लब फ्लुमिनेंस के खिलाफ दो गोल किए और फिर पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ चेल्सी की फाइनल जीत में भी गोल करके लंदन की टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

23 वर्षीय खिलाड़ी ने चेल्सी में अपने पहले पूरे सीजन में शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 20 गोल किए और उन्हें समर्थकों द्वारा क्लब का 'प्लेयर ऑफ द सीजन' चुना गया। पेड्रो ने वेस्ट हैम यूनाइटेड के खिलाफ घर से बाहर खेले गए गेम में 2025/26 सीजन का चेल्सी का पहला गोल भी किया और बाद में टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ जीत में एकमात्र गोल भी दागा।

उन्होंने यूईएफए चैंपियंस लीग में भी अपनी छाप छोड़ी और नेपोली के खिलाफ चेल्सी की जीत में दो गोल किए।

अपना कार्यकाल बढ़ाने के बाद पेड्रो ने कहा, "मैं चेल्सी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करके बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा एक बड़े क्लब के लिए खेलने का सपना देखा था, और इस क्लब के प्रति अपनी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता जताना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। चेल्सी की जीत की एक लंबी परंपरा रही है और भविष्य के लिए इसके बड़े लक्ष्य हैं।"

पेड्रो ने नए मैनेजर जाबी अलोंसो के नेतृत्व में आगामी सीजन को लेकर भी अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, "हर कोई इस सीजन के लिए बहुत उत्साहित है। हम जानते हैं कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। हमारे पास एक बेहतरीन टीम है, हमारे पास एक ऐसे कोच हैं जो जीतना चाहते हैं और पहले भी जीत चुके हैं। मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं, हर कोई तैयार है, और उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।"

पिछले सीजन 10वें स्थान पर रही चेल्सी की टीम 2026-27 प्रीमियर लीग में अपने सीजन का आगाज 24 अगस्त को फुलहम के खिलाफ करेगी।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम