Aapka Rajasthan

2030 के अंत तक, राष्ट्रीय शहरी घरेलू अपशिष्ट संसाधन उपयोग दर 76 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। चीनी आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, 2030 के अंत तक, राष्ट्रीय शहरी घरेलू अपशिष्ट संसाधन उपयोग दर 76 प्रतिशत से अधिक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
 
राष्ट्रीय शहरी घरेलू अपशिष्ट छंटाई प्रचार सप्ताह का चौथा आयोजन 25 से 31 मई तक किया जाएगा। 25 तारीख को, आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पेइचिंग में शहरी घरेलू कचरे की छँटाई पर एक राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित की।

सम्बंधित अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष, आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय अपशिष्ट वर्गीकरण, कमी, पुनर्चक्रण और हानिरहित निपटान के अपने लक्ष्यों में दृढ़ रहेगा, नीति प्रणाली को लगातार अनुकूलित और बेहतर बनाएगा, उच्च गुणवत्ता वाले शहरी विकास को बढ़ावा देगा और सुंदर चीन का निर्माण करेगा।

वर्तमान में, 297 प्रान्त-स्तरीय और उससे ऊपर के शहरों के आवासीय समुदायों में अपशिष्ट छंटाई लगभग पूरी तरह से लागू हो चुकी है। इन शहरों ने अपशिष्ट छंटाई से सम्बंधित 199 स्थानीय नियम या विनियम लागू किए हैं और 100 से अधिक तकनीकी मानक और विनिर्देश तैयार किए हैं। अपशिष्ट छंटाई विभिन्न क्षेत्रों में एक मूलभूत कार्य बन गया है, जिसे कानूनों और विनियमों के अनुसार बढ़ावा दिया जा रहा है और लागू किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/