Aapka Rajasthan

2026 सभ्यताओं के बीच आपसी सीख पर अंतर्राष्ट्रीय मंच आयोजित

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2026 में सभ्यताओं के बीच आपसी सीख पर अंतर्राष्ट्रीय मंच 9 और 10 नवंबर को चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ।
 

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2026 में सभ्यताओं के बीच आपसी सीख पर अंतर्राष्ट्रीय मंच 9 और 10 नवंबर को चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ।

20 से अधिक देशों व क्षेत्रों के सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और विद्वानों समेत करीब 300 मेहमानों ने लगभग 40 विशेष व्याख्यान और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान सभ्यताओं के बीच आपसी सीख और विरासत व विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

मकाओ के प्रमुख प्रशासक सैम होउ फाई, मकाओ में केंद्रीय सरकार के संपर्क कार्यालय के प्रमुख चंग शिनछोंग, विदेश मंत्रालय की विशेष आयुक्त प्येन लीशिन समेत मेहमानों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

इस मौके पर सैम होउ फाई ने भाषण देते हुए कहा कि अब सांस्कृतिक विभाजन और संज्ञानात्मक असहमति फिर भी मौजूद है। वैश्विक सभ्यता पहल ने दुनिया के सामने मौजूद वर्तमान समस्याओं के निपटारे के लिए चीनी ज्ञान का योगदान दिया।

बताया जाता है कि वर्तमान मंच का आयोजन मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने किया। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के चीनी इतिहास संस्थान ने शैक्षणिक सहायता दी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/