Aapka Rajasthan

2025 में चीन में फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 51.8 अरब युआन से अधिक

बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में चीन में फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 51 अरब 83 करोड़ 20 लाख युआन तक पहुंच गया, जिसमें शहरी सिनेमाघरों में 1 अरब 23 करोड़ 80 लाख दर्शक शामिल हुए। इसमें से घरेलू फिल्मों का हिस्सा 41 अरब 29 करोड़ 30 लाख युआन था, जो कुल का 79.67% हिस्सा था।
 
2025 में, चीन में कुल 51 फिल्मों ने 10 करोड़ युआन से अधिक की कमाई की, जिनमें 33 घरेलू फिल्में शामिल थीं। इस वर्ष देश में कुल 764 फिल्मों का निर्माण हुआ, जिनमें 511 फीचर फिल्में शामिल थीं, और शहरी सिनेमाघरों में स्क्रीन की संख्या में 2,219 की वृद्धि हुई, जिससे स्क्रीन की कुल संख्या 93,187 तक हो गई। फिल्म 'नेचा 2', 'जूटोपिया 2', 'डिटेक्टिव चाइनाटाउन 1900', 'नानचिंग फोटो स्टूडियो' और '731' बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष पांच में शामिल रहीं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो 2025 में चीनी फिल्म बाजार ने समृद्ध और विविध प्रकार की फिल्में पेश कीं। फिल्म निर्माताओं ने जीवन की वास्तविकताओं से गहराई से जुड़े रहते हुए ऐसी कई फिल्में बनाई हैं, जो युगात्मक भावना को दर्शाती हैं, जनता की आवाज को व्यक्त करती हैं, और लगातार आध्यात्मिक व सांस्कृतिक जीवन के लिए लोगों की नई अपेक्षाओं को पूरा करती हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/