16वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ
बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य फिल्म प्रशासन के मार्गदर्शन में और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) तथा पेइचिंग नगर जन सरकार के संयुक्त आयोजन में 16वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन पेइचिंग के पूर्वोत्तर स्थित यानछी झील अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में हुआ।
उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुन च्युनमिन ने कहा कि इस वर्ष चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) की शुरुआत हो रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पेइचिंग लगातार फिल्म निर्माण के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि दुनियाभर के फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक व्यापक मंच मिल सके।
सुन च्युनमिन ने यह भी कहा कि पेइचिंग फिल्म उद्योग के रचनात्मक विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक के साथ इसके गहरे एकीकरण पर भी जोर दे रहा है। शहर में फिल्म प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक उपभोग को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि फिल्में सामाजिक जीवन का हिस्सा बनकर पेइचिंग की एक खास सांस्कृतिक पहचान बन सकें।
वहीं, सीएमजी के उप महानिदेशक और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष य्वी च्युनशंग ने कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप, चीनी सिनेमा के विकास का साक्षी और भागीदार होने के नाते, फिल्म और टेलीविजन उद्योग के साथ मिलकर नए सहयोग और विकास के रास्ते तलाश रहा है। सीएमजी फिल्म और टेलीविजन समारोहों एवं प्रदर्शनियों की सह-मेजबानी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रभाव का विस्तार करना जारी रखे हुए है, जिससे सभी देशों के लोगों के बीच गहरी समझ और मित्रता को बढ़ावा मिल रहा है।
उनका मानना है कि बड़े विकास और परिवर्तन वाले काल से गुजर रही दुनिया में फिल्म लोगों के दिल को छू जाने वाले कलात्मक आकर्षण के माध्यम से मानव जाति के साझा भाग्य के प्रति चिंता उत्पन्न कर सकती है। पहाड़ों और समुद्रों से परे की सहानुभूति शांति को अपनाने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की शक्तिशाली शक्ति परिवर्तित हो सकती है।
बता दें कि यह 10 दिवसीय फिल्म महोत्सव 25 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 139 देशों और क्षेत्रों से कुल 1,826 फिल्में भेजी गई हैं, जिनमें 88 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय फिल्में हैं। मुख्य प्रतियोगिता खंड “थ्येनथान पुरस्कार” के लिए जूरी में देश-विदेश के 7 प्रतिष्ठित फिल्म विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनकी अध्यक्षता फ्रांसीसी अभिनेत्री जूलियट बिनोचे कर रही हैं।
महोत्सव के दौरान फिल्म कार्निवल, 33वां कॉलेज स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल और पेइचिंग फिल्म लाइफ फेस्टिवल जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, दुनियाभर की लगभग 260 चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
