Aapka Rajasthan

16-26 अगस्त के बीच एशियन जूनियर चेस चैंपियनशिप, 10 देशों के 157 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन 16 से 26 अगस्त के बीच एशियन जूनियर चेस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन करेगा, जिसमें 10 देशों के 157 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें 6 इंटरनेशनल मास्टर्स, 24 फिडे मास्टर्स और महिला फिडे मास्टर्स शामिल हैं। इसकी घोषणा बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसे एमसीए के अध्यक्ष परिणय फुके, टूर्नामेंट डायरेक्टर निरंजन गोडबोले और आयोजन सचिव सलिल घाटे ने संबोधित किया।
 
एशिया के टॉप अंडर-20 टैलेंट वाले इस टूर्नामेंट में क्लासिकल स्विस फॉर्मेट के 9 राउंड के अलावा रैपिड और ब्लिट्ज के 7 राउंड भी होंगे। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन, एशियन चेस फेडरेशन और फिडे की देखरेख में होने वाला यह टूर्नामेंट मुंबई के आईटीसी मराठा में खेला जाएगा।

यह देश के जूनियर्स के बीच सबसे पसंदीदा इवेंट्स में से एक है, जिसने विश्वनाथन आनंद, अभिजीत कुंटे, तेजस बाकरे (पुरुषों में) और तानिया सचदेव, कोनेरू हम्पी, इवाना फुरटाडो (महिलाओं में) जैसे मशहूर खिलाड़ियों को चैंपियन बनाया है।

इस इवेंट के विजेताओं में से अगर कोई इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) है, तो उसे ग्रैंडमास्टर नॉर्म मिलेगा, जबकि जो आईएम नहीं हैं, उन्हें आईएम नॉर्म मिलेगा। क्लासिकल स्विस फॉर्मेट में 157 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि 153 खिलाड़ी रैपिड इवेंट और 151 खिलाड़ी ब्लिट्ज इवेंट में खेलेंगे। ओपन सेक्शन के खिलाड़ियों का औसत ईएलओ रेटिंग 2054 है, जबकि जूनियर महिला सेक्शन का औसत ईएलओ रेटिंग 1885 है।

ओपन लिस्ट में भारतीय आईएम मयंक चक्रवर्ती (ईएलओ 2500) सबसे आगे हैं, उनके बाद रूस के आईएम आर्टेम पिंगिन (2477) और भारतीय आईएम अपूर्व कांबले (2441) हैं। जूनियर महिला लिस्ट में भारतीय डब्ल्यूएफएम प्रतीति बोरदोलोई (2252) सबसे आगे हैं, उनके बाद कजाकिस्तान की डब्ल्यूएफए मारिया खोल्यावको (2217) और तुर्कमेनिस्तान की डब्ल्यूएफएम लाला शोहरादोवा (2159) हैं।

अन्य प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों में विग्नेश अद्वैत वेमुला (2405), आदित्य ढींगरा (2403) और अक्षय बोरगांवकर (2396) शामिल हैं। महिला खिलाड़ियों में डब्ल्यूएफएम स्वरा लक्ष्मी नायर (2155), मृत्तिका मल्लिक (2153) और सारण्या देवी नरहरी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

--आईएएनएस

आरएसजी