Aapka Rajasthan

14वीं एनपीसी की स्थायी समिति का 24वां सत्र संपन्न, 5 विधेयक पारित

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति का 24वां सत्र शुक्रवार दोपहर चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में संपन्न हुआ। सत्र की अध्यक्षता एनपीसी स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने की।
 

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति का 24वां सत्र शुक्रवार दोपहर चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में संपन्न हुआ। सत्र की अध्यक्षता एनपीसी स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने की।

मतदान पूरा होने के बाद अपने संबोधन में चाओ लेची ने कहा कि इस सत्र में 10 विधेयकों पर विचार किया गया, जिनमें से 5 विधेयकों को पारित किया गया।

पारित किए गए विधेयकों में नया चिकित्सा बीमा कानून शामिल है, जो स्वास्थ्य प्राथमिकता विकास रणनीति को लागू करता है। इसके अलावा, कृषि भूमि संरक्षण एवं गुणवत्ता सुधार कानून को भी मंजूरी दी गई, जो खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, संशोधित कृषि कानून, संशोधित राष्ट्रीय रक्षा लामबंदी कानून और वकील कानून में संशोधन के निर्णय को भी पारित किया गया।

इस मौके पर चाओ लेची ने कहा कि पर्यावरण संहिता 15 अगस्त से लागू हो चुकी है। इसके लागू होने के साथ चीन की कानूनी व्यवस्था में पर्यावरण कानून का एक नया क्षेत्र जुड़ गया है। इससे चीन की कानूनी व्यवस्था में कानून के प्रमुख क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

उन्होंने कहा कि '15वीं पंचवर्षीय योजना' (2026-2030) के कार्यान्वयन ने विधायी कार्यों के सामने नई आवश्यकताएं रखी हैं। इसके तहत प्रमुख, उभरते और विदेशी क्षेत्रों में कानून बनाने, कानून की गुणवत्ता में सुधार करने, लोकतांत्रिक और खुली विधायी प्रक्रिया को बढ़ावा देने तथा संवैधानिकता की समीक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/