Aapka Rajasthan

11वां एपेक खाद्य सुरक्षा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित

बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। एपेक "चीन वर्ष" श्रृंखला गतिविधियों के तहत मंगलवार की सुबह 11वां एपेक खाद्य सुरक्षा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो में आयोजित किया गया। यह इस वर्ष एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कृषि क्षेत्र से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक बहुपक्षीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों में से एक है।
 
इस सम्मेलन में एपेक की 21 अर्थव्यवस्थाओं और एपेक सचिवालय, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के करीब 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिनिधियों ने हांगचो में एशिया प्रशांत क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय नीतिगत विचार-विमर्श किया।

वर्तमान में जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखला में उतार चढ़ाव जैसी कई चुनौतियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं, जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा के सामने गंभीर चुनौतियां पैदा हो रही हैं। ऐसे में इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं भूमि और समुद्र के जरिए एक दूसरे से जुड़ी हैं। उनकी कृषि परिस्थितियां अलग-अलग हैं, लेकिन उनके हित आपस में जुड़े हुए हैं। साथ ही, कृषि क्षेत्र में एक दूसरे की पूरक ताकत का लाभ उठाने और सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

इसी बीच, एपेक के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में चीन खाद्य सुरक्षा के मुद्दे को काफी महत्व देता है। चीन का वार्षिक खाद्य उत्पादन 7 खरब किलोग्राम के स्तर को पार कर चुका है। वर्ष 2025 में चीन का अनाज उत्पादन 7.15 खरब किलोग्राम तक पहुंच गया, जबकि प्रति व्यक्ति अनाज की उपलब्धता 500 किलोग्राम से अधिक रही। चीन ने कहा है कि वह व्यावहारिक कदम उठाते हुए सभी अर्थव्यवस्थाओं के साथ मिलकर क्षेत्रीय और वैश्विक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में और अधिक योगदान देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/