Aapka Rajasthan

10 जून को नया रिकॉर्ड बनाएंगे पीएम मोदी, मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री बनने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
 
10 जून को नया रिकॉर्ड बनाएंगे पीएम मोदी, मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री बनने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने निरंतर देश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य किया है। जनता का भरपूर आशीर्वाद और विश्वास प्रधानमंत्री मोदी को मिला है, जिसके कारण वह लगातार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त तरीके से आम जनता तक पहुंच रही हैं।

मंत्री ने कांग्रेस शासन की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान पारदर्शिता का अभाव था और कई अवसरों पर मंत्रियों तथा सरकार से जुड़े लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड बनना तय है और यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता इस उपलब्धि को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और कई राज्यों में भाजपा सरकारों ने जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया है।

उन्होंने कहा कि जनता लगातार भाजपा को अपना समर्थन दे रही है और देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जा रही है।

इस दौरान विजय लक्ष्मी गौतम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की स्थिति पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। टीएमसी की बैठकों में विधायकों और सांसदों की कम उपस्थिति तथा पार्टी नेताओं के कथित रूप से दूरी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता की सेवा और सुशासन के उद्देश्य से राजनीति में आते हैं। उनका आरोप था कि टीएमसी शासन के दौरान कई जनप्रतिनिधि स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे, जिसके कारण पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है।

मंत्री ने कहा कि टीएमसी के कई नेता और जनप्रतिनिधि अब यह समझ चुके हैं कि राज्य की राजनीति में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से परेशान थी और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन की इच्छा रखती थी। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को पसंद कर रही है और भाजपा के प्रति समर्थन बढ़ रहा है।

विजय लक्ष्मी गौतम ने टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य की जनता उनके शासन से असंतुष्ट रही। टीएमसी के इंडिया ब्‍लॉक में शामिल होने के सवाल पर कहा कि टीएमसी किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा बने, उससे भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि भाजपा अपने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आधार पर जनता का विश्वास जीत रही है।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम