Aapka Rajasthan

पुरुषोत्तम मास का 16वां दिन : ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। नारायण की आराधना व दान-पुण्य को समर्पित पुरुषोत्तम मास (अधिक) चल रहा है। इसका 16वां दिन 1 जून 2026 (सोमवार) को है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार को अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों, नया काम शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जाता है।
 
पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की विशेष कृपा वाला समय माना जाता है। इस मास में व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। 1 जून को प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत और विजय मुहूर्त का संयोग दुर्लभ अवसर बन रहा है। सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 24 मिनट सुबह होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 14 मिनट पर होगा। चंद्रोदय रात 8 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (2 जून) सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर होगा।

सोमवार को प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान होगा। नक्षत्र ज्येष्ठा शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। सिद्ध योग के साथ ही करण कौलव रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त और अमृत काल में पूजा-पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं, राहुकाल के समय यात्रा, नया कार्य या कोई महत्वपूर्ण काम टालने की सलाह दी जाती है।

सोमवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य शुरू न करें। यमगण्ड सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक और दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक और दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

--आईएएनएस

एमटी/एएस