Aapka Rajasthan

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जन्मदिन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के रांची लोकसभा से भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
 

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के रांची लोकसभा से भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

पीएम मोदी ने संजय सेठ को भेजे पत्र में लिखा, "25 अगस्त को आपके जन्मदिवस के पावन अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण रहे। सार्वजनिक जीवन में सेवा का प्रत्येक अवसर राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम होता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आपका कर्तव्यनिष्ठ एवं दायित्वपूर्ण योगदान सुशासन, जनसेवा और लोककल्याण के प्रति आपकी प्रतिवद्धता का सशक्त परिचायक है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की दिशा में आपके सतत् प्रयास राष्ट्रीय प्रगति को निरंतर नई गति प्रदान करते हैं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुझे विश्वास है कि आपकी सकारात्मक सोच और कर्मनिष्ठा आने वाले समय में भी आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण निरंतर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है। एक बार पुनः आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, "रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वभाव से सहज, कर्म से कर्मठ एवं मृदुभाषी संजय जी, रक्षा क्षेत्र के विकास में मेरे साथ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कर्मठ एवं ऊर्जावान सहयोगी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना है।"

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।"

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर सफलता की मंगल कामना।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं!"

--आईएएनएस

ओपी/एएस