Aapka Rajasthan

Nagaur में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम, जानिए जिले में 20 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम ?

 
Nagaur में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम, जानिए जिले में 20 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम ?

नागौर न्यूज़ डेस्क - प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 5 दिनों से नागौर में मौसम बदला हुआ है। इन दिनों नागौर में रात के समय काफी ठंड महसूस हो रही है। सुबह हल्की हवाओं का दौर चल रहा है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि आज तेज धूप खिली हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नागौर में अभी रात में ठंड का दौर जारी रहेगा। 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, इसके बाद फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

नागौर के राजकीय कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही रही। रविवार शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो गई। जयपुर मौसम केंद्र ने आज नागौर में तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है। बारिश की गतिविधियां अब थम गई हैं। पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद भी सुबह और शाम एक बार फिर ठंड महसूस होने लगी है। दिन में धूप खिलने के बावजूद रात में काफी ठंड है।