नागौर में दर्दनाक हादसा: टांके में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर
Mar 7, 2026, 08:57 IST
नागौर जिले में एक दर्दनाक हादसे में टांके में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बसवाणी गांव में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार किसी कारणवश महिला अपने बच्चों के साथ टांके में गिर गई। हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव टांके से बाहर निकाले गए। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
