Aapka Rajasthan

Nagaur अग्निवीर में सफल युवा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए थाने का चक्कर लगा रहे

 
Nagaur अग्निवीर में सफल युवा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए थाने का चक्कर लगा रहे 
नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर अपने जीवन को आगे बढाने व अपने सपने को नई उड़ान देने के लिए युवा दिन-रात पढाई कर मेहनत कर परीक्षाएं उत्तीर्ण कर रहे, लेकिन ज्वाइनिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए पुलिस से चरित्र प्रमाण बनवाना मुश्किल भरा हो गया। जो प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक बताया। जानकारी के अनुसार इन दिनों कुचामन थाना क्षेत्र के युवा चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे। सफल युवा ऑफलाइन व ऑनलाइन के फेर में फंस रहे। हाल ही में हुई अग्निवीर भर्ती में बड़ी संख्या में कुचामन क्षेत्र के युवाओं का चयन हुआ, जिनका जोधपुर में दस्तावेज सत्यापन होगा।

इसके लिए युवाओं को अन्य दस्तावेजों के साथ में चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता बताई। जो क्षेत्र के थाने से बनाकर लाना है। चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शुक्रवार को कुचामन थाने में अभ्यर्थी पहुंचे। प्रमाण पत्र बनवाने आए युवाओं ने बताया कि थाने में थानाधिकारी नहीं मिलने पर युवाओं ने देर तक इंतजार भी किया। इंतजार के बाद पहुुंचे तो युवाओं ने अपने दस्तावेज पर सील व हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने की मांग की तो ऑफलाइन पत्र बनाने के लिए स्पष्ट मना कर दिया। तथा ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेडतिया थाने पहुंचे। युवाओं के साथ मिलकर थानेदार के साथ वार्ता की, लेकिन थानेदार नहीं माने। मेडतिया ने डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर बात कर चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की मांग की।

युवाओं ने बताया कि कुचामन थाने से ऑफलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिया। युवाओं ने अपने साथी जो नागौर जिल के अन्य गावों के युवाओं के ऑफलाइन बने हुए चरित्र प्रमाण पत्र भी दिखाए। युवाओं ने बताया कि अग्निवीर का चयन कर फौजी बनने के लिए दिन-रात मेहनत की। उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए पुलिस चक्कर कटवा रही। प्रमाण पत्र ऑफलाइन नहीं बनाने का जवाब दे रहे। अगर समय पर ऑफलाइन चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बना तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं को ऑनलाइन बनाकर दे दिए। ऑफलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की गाइडलाइन नहीं।