Nagaur गाय-भैंस नस्ल की प्रतियोगिता में नागौरी बैलों की अदंत नस्ल में राम-लक्ष्मण अव्वल

नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर बैल जोड़ी अदंत : द्वितीय भाकरोद के रामकिशोर फरड़ोदा की बैल जोड़ी, तृतीय डेगाना के मांझी के रामचंद्र लेगा की जोड़ी रही। फरड़ोद के रामेश पुरी व खरनाल के रामनिवास जाजड़ा की जोड़ी को प्रोत्साहन में चुना। बैल जोड़ी 3-4 दांत : द्वितीय खरनाल के अर्जुनराम धौलिया की जोड़ी, तृतीय नराधणा के भंवरलाल मेघवाल की जोड़ी रही। वहीं भोपालगढ़ के रामनिवास मंगेरा व पालड़ी पिचकिया के नरेंद्र जाट की जोड़ी प्रोत्साहित किया। बैल जोड़ी 6 से 8 दांत : द्वितीय राठौड़ी कुआं के रामकुमार माली की जोड़ी, तृतीय बलाया के भगवतराम जाट की जोड़ी रही। वहीं गोठड़ा के चंदाराम बंजारा व खरनाल के अर्जुनराम धौलिया की जोड़ी को प्रोत्साहित किया। सांड बछड़ा नागौरी : द्वितीय पुरस्कार लाडनूं के सारड़ी के मोहम्मद की जोड़ी, तृतीय मकराना के खेड़ी लीला के भंवरलाल सारण की जोड़ी रही। वहीं डेगाना के मांढी के रामचंद्र लेगा, सिणोद के जितेंद्र जाट व ईनाणा के भागाराम जाट की जोड़ी को प्रोत्साहित किया। गाय सूखी नागौरी : बाराणी के डूंगरराम जाट की गाय को प्रोत्साहित किया। भैंस मुर्रा : फागली के राजाराम की प्रथम तो मनीष बिश्नोई की नागौर की भैंस द्वितीय रही। भैंसा मुर्रा : श्यामपुरा थानाराम जगलिया का भैंसा द्वितीय अरनियाला के बक्सा राम जगलिया का भैंसा तृतीय रहा। केरिया माकड़ा के कानाराम जगलिया, रेण के चुतराराम जगलिया, बरनेल के ओमप्रकाश, खेड़ूली के कालूराम व जारोड़ा के सोहनलाल के भैंसा को प्रोत्साहित किया। किया गया। अब मंगलवार को पशु मेले में ऊंट व अश्व वंश की प्रतियोगिताएं होगी। नागौर जिला मुख्यालय पर चल रहे राज्य स्तरीय श्री रामदेव पशु मेले में सोमवार को गोवंश व भैंस वंश की प्रतियोगिताएं हुई। गोवंश में नागौरी नस्ल के 4 कैटेगरी में बैलों के साथ पशुपालकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिसमें कद-काठी, रंग-पूंछ, थूई, सिर, काम्बल से लेकर बैलों की स्फूर्ति जैसे 10 गुणों के आधार पर 100-100 नंबरों की नस्ल से जुड़ी प्रतियोगिता हुई। जिसमें पशुपालकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अदंत वाले नागौरी नस्ल में राम-लक्ष्मण नाम वाली बैलों की जोड़ी अव्वल रही। इन बैलों की जोड़ी को जायल के ढेहरी से किशोर सोलंकी लेकर पहुंचे थे। इसी तरह 2 से 4 दांत में बलाया के प्रकाश जाट के बैलों की जोड़ी, 6 से 8 बैलों की जोड़ी में मूंडवा के गोठड़ा राजूराम बंजारा की जोड़ी, सांड बछड़ा नागौरी में मकराना के बाजोली के धर्माराम जाट की जोड़ी अव्वल रही है। इसी तरह भैंस वंश की प्रतियोगिता में मुर्रा नस्ल में मेड़ता के श्यामपुरा के किशोर जगलिया का भैंसा प्रथम रहा है। पशु प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कुचामन डीडी डॉ. गोविंद राम चौधरी, नागौर डीडी डॉ. नरेंद्र प्रकाश चौधरी व डॉ. मोहन राम, संभाग प्रभारी डॉ. ताज मोहम्मद खान, परसाराम, महेश सिंवर, किशन सैनी तथा जनप्रतिनिधि निर्णायक में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन ने भूमिका निभाई।
पशु प्रतियोगिता के दौरान सांड बछड़ा नागौरी नस्ल की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशुपालकों को खरनाल निवासी किसान नेता प्रेमसुख जाजड़ा व नोखा निवासी रमेश सोनी की तरफ से 51 हजार रुपए राशि दी गई। जिसमें प्रथम को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को 5100 तथा 3 को प्रोत्साहन के तौर पर राशि दी। जाजड़ा ने बताया कि नागौरी बैलों की नस्ल को बचाना जरूरी है, इसीलिए आगामी मेले में भी बछड़ों की प्रतियोगिता में ईनाम स्वरूप राशि देंगे।