Aapka Rajasthan

Rajasthan Wedding 2023 :केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल और अर्जुन भल्ला बने हमसफर, खींवसर फोर्ट में हुई शादी की रस्में पूरी

 
Rajasthan Wedding 2023 :केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल और अर्जुन भल्ला बने हमसफर, खींवसर फोर्ट में हुई शादी की रस्में पूरी

नागौर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और इस बार कई नामचीन हस्तियों ने राजस्थान को वेडिंग डेस्टिनी के तौर पर अपनाया है। हाल ही बॉलीवुड एक्टर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ दुर्ग में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरूआत की है। वही कल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अर्जुन भल्ला को अपना जीवन साथी बनाया है और इसकी गवाह बनी है राजस्थान की मरू भूमि। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ने नागौर के खींवसर फोर्ट में अपनी शादी रचाई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल और कनाडाई मूल के दूल्हे अर्जुन भल्ला की शादी की पहली पिक्चर्स सामने आई है। लाल जोड़े में स्मृति ईरानी की बेटी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और उनके दूल्हे अर्जुन भल्ला हाफ शेव में डेशिंग दिखाई दे रहे हैं। 

सभी सरकारी कार्यालय पर होगा बजट का लाइव प्रसारण, आज राज्य के 40 लाख लोग बजट का देखेंगे लाइव प्रसारण

01

तीन दिन तक नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में चले विवाह समारोह के कार्यक्रम बीती रात पूरी तरह से सम्पन्न हुए हो गए हैं। दूल्हा और दूल्हन को आर्शीवाद देने के लिए देश दुनिया से एक से एक बड़ी हस्ती मौजूद रही है। शनेल और अर्जुन की सगाई साल 2021 दिसम्बर महीने में इसी फोर्ट में हुई थी। सगाई के बाद सभी लोग शादी का इंतजार कर रहे थे। राजशाही ठाठ बाठ और ठेहट देसी अंदाज में शादी करने के लिए दम्पत्ति ने इस फोर्ट को चुना।  पांच सौ साल पुराने इस फोर्ट में अलग अलग थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

सीएम गहलोत आज 11 बजे पेश करेंगे राजस्थान का चुनावी बजट, जनता के इन मुद्दों की हो सकती घोषणा

01

इस रॉयल वेडिंग के लिए सात फेरों से पहले गुरुवार रात पूल साइड डेस्टिेशन पर पार्टी का आयोजन किया गया और उसके बाद आज खीवंसर फोर्ट खाली कर दुल्हा और दुल्हन अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। शादी में राजस्थानी कल्चर और फ्यूजन  को मिलाकर एक से एक आयोजन किए गए। देसी डांस के साथ राजस्थानी भोजन का आनंद मेहमानों ने लिया । इस शादी को बेहद निजी रखा गया था। देश विदेश से आने वाले चुनिंदा मेहमानों के अलावा दोनो परिवारों के सदस्य ही इस आयोजन में मौजूद रहे। शादी के दौरान स्मृति ईरानी और उनके पति ने बेटी और दामाद को आर्शीवाद दिया। वे खुशी से झुमती नजर आई है। बता दें कि अर्जुन भल्ला कनाडाई मूल के हैं वे वहीं जन्मे हैं। कनाडा में ही पढाई के दौरान शेनेल और अर्जुन की मुलाकात हुई और अब दोनो जीवन साथी बन गए हैं।