Aapka Rajasthan

Naguar नागौरी बैल रामलखन की जोड़ी बनी रामदेव पशु मेले का आकर्षण

 
Naguar नागौरी बैल रामलखन की जोड़ी बनी रामदेव पशु मेले का आकर्षण
नगर न्यूज़ डेस्क, नागौर रामदेव पशु मेला मैदान में आए नागौरी बैल की एक जोडी की कीमत एक लाख 71 हजार रुपए है। यह जोड़ी अपनी कद काठी एवं चमक के कारण आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। बैलों का नाम रामलखन की जोड़ी है। बैल के मालिक जायल तहसील के ढेहरी गांव निवासी किशोर सोलंकी बताते हैं कि बैलों की जोड़ी को इससे पूर्व के मेले में पंजाब से आया पशुपालक दौड़ के लिए खरीदकर ले गया था। इस बैल की जोड़ी को छह माह पहले वापस खरीदकर नागौर लाया गया है। नागौर आते ही उन्होंने फिर से इसे खरीद लिया। इसके बाद इसे विशेष तौर पर तैयार करना शुरू किया। इसके रोजाना के भोजन में सूखे मेवे शामिल रहते हैं। प्रतिदिन के भोजन पर करीब दो हजार रुपए खर्च होते हैं। बैल को बेहतर रखने के लिए बादाम एवं सरसों के तेल की मालिश रखनी चाहिए।

मेले में एक लाख 31 हजार देने को तैयार

रामदेव पशु मेला में बैलों की इस जोड़ी के खरीदार आने लगे हैं। कीमत एक लाख 31 हजार रुपए तक लग चुकी है। सोलंकी ने बताया कि इसकी कीमत एक लाख 71 हजार रुपए तक मिलने पर इसे बेचा जाएगा। इनके स्वास्थ्य की सप्ताह में दोबार पशु चिकित्सक से जांच करवाई जाती है।