Aapka Rajasthan

Nagaur भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों की कथा सुनाई गयी

 
Nagaur भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों की कथा सुनाई गयी 

नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर करणी कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। सप्तम दिवस की कथा मे कथा व्यास गौतम कृष्ण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह का प्रसंग सुनाया गया। रुक्मणी कृष्ण का संवाद में गौ दान का महात्म्य बताया कि जीवन में एक बार गौ दान अवश्य करना चाहिए। व्यास नवयोगेश्वर संवाद में बताया कि जो भी निष्काम भाव से किया गया कार्य भगवान को समर्पित कर दो वही भागवत धर्म है। सुदामा चरित्र पर ब्राह्मणों के बारह गुणों के बारे में बताया कि ब्राह्मणों को संतोषी होना चाहिए। कलयुग के दुर्गुणों का वर्णन में बताया कि जब ज़्यादा अधर्म हो जाएगा तो कल्कि भगवान का प्रागट्य होगा। पुनः धर्म की स्थापना करेंगे। सानन्द कथा की पूर्णाहुति हुई। कथा समापन के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु मौजूद रहे।

बंशीवाला में सवा करोड़ रामनाम जप आरंभ

नागौर बंशीवाला मंदिर में शुक्रवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में सवा करोड़ रामनाम जप समारोह का आयोजन शुरू हुआ। मंदिर सुबह सवा 9 बजे गणेश स्थापना की गई। इस दौरान गणेश पूजा के लिए अथर्वशीर्ष का पाठ हुआ। इसके बाद सवा 10 बजे द्वादश शालीग्राम अभिषेक किया गया। द्वादश शालीग्राम की पुजा के लिए श्री सूक्त व पुरूष सूक्त का पाठ हुआ। साथ ही आयोजन में 11 बजे से रामनाम जप शुरू किया गया। साथ राम उत्सव को लेकर सवा करोड़ रामनाम जप समारोह का आयोजन किया है। मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में सवा करोड़ रामनाम जप शनिवार सुबह समापन होगा।  इस दौरान ललित आचार्य, पदम प्रजापत, प्रमोद, राकेश, अशोल, नवरतन, राजेश, ललित बोहरा, रमेश बोहरा, पुखराज पुरोहित, रामनिवास जोशी, नितिन पुरोहित, अजय व्यास, वीरेंद्र पुरोहित, शशिकांत आचार्य, गोपाल जोशी, लोकेश बोहरा, हर्ष व्यास आदि मौजूद रहे।