Aapka Rajasthan

Nagaur में धूमधाम से मनाई गयी महेश नवमी, कई प्रतियोगिताएं हुई

 
Nagaur में धूमधाम से मनाई गयी महेश नवमी, कई प्रतियोगिताएं हुई
नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर इन दिनों श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में महेश नवमी पर्व मनाया जा रहा है. जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं में महिलाएं व बच्चे जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में चार मुकाबले हुए। जिसमें महिलाओं के लिए अनाज से रंगोली बनाना व महिलाओं व बालिकाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इससे पूर्व बुधवार को हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें महिला व बालिका वर्ग की राउंड गेम प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भूमिका मानधानिया प्रथम व सीमा चोखरा द्वितीय व जूनियर वर्ग में तन्वी सारदा प्रथम व नवीशा कासत द्वितीय स्थान पर रही. . माहेश्वरी पंचायत बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भूटड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा, सचिव कोमल रांदर, उपाध्यक्ष मुन्नी भूतड़ा, कोषाध्यक्ष सुमिता सोमानी, सांस्कृतिक मंत्री खुशबू मुंद्रा, रेणु रांदर, यूथ क्लब अध्यक्ष अमित मालपानी, अन्नपूर्णा मालपानी, कंचन रांदर, सुमन रांदर उपस्थित थे. इस अवसर पर। , सीमा मंत्री, विनीत मुच्छल और विकास मूंदड़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।